मंझनपुर कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा और आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिलाध्यक्ष गीतांजलि यादव की अध्यक्षता में एक बैठक डायट मैदान में आयोजित की गई, जहाँ कार्यकत्रियों ने अपनी रणनीति बनाई।