मंझनपुर: कौशाम्बी–प्रतापगढ़–प्रयागराज को राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात दिलाने की पहल, सांसद ने नितिन गडकरी से की मुलाकात
कौशाम्बी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने जनपद की एक बड़ी और वर्षों पुरानी समस्या को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बुधवार को लगभग 10 बजे मुलाकात कर बातचीत की। सांसद ने जनपद प्रतापगढ़, कौशाम्बी और प्रयागराज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की मांग रखी।