क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में तहसील अध्यक्ष सुमन देवी गौतम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुँचे, जहां बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च किया गया।