रेवदर: रेवदर के धांधपुर छापल मार्ग पर अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को किया ज़ब्त
Reodar, Sirohi | Apr 4, 2026 रेवदर क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ अनादरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस टीम ने धांधपुर-छापोल मार्ग पर संदिग्ध रूप से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान वाहन में अवैध बजरी परिवहन पाया गया