केशकाल: केशकाल थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कोंडागांव जिले के एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा बुधवार शाम केशकाल थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के सभी कक्षों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी ने ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी कार्यप्रणाली, रजिस्टर संधारण एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली।