बहादुरपुर: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में आपसी विवाद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे युवक को लगी गोली
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय सुनील सहनी की निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव शिव मंदिर के पास मिला, जबकि घटनास्थल पर उनकी बाइक भी बरामद हुई। वहीं, मोबिन नामक युवक को गोली लगी है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।