हसनगंज: उन्नाव में चोरी के मामले में थाना सोहरामऊ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान और ₹4000 बरामद
उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है।