बहोरीबंद: खमतरा-सिंहूडी मार्ग पर बन रही सड़क पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, ठेकेदार पर लगाया घटिया निर्माण का आरोप
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खमतरा में इन दिनों निर्माणाधीन सीसी सड़क को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। खमतरा बस स्टैंड से सिंहूडी मार्ग तक लगभग 1 किलोमीटर लंबाई में बनाई जा रही सीसी सड़क के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए ठेकेदार पर गुणवत्ताहीन निर्माण करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है