डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल: कांडों की जांच में लापरवाही पर 15 दारोगाओं का तबादला
Dumraon, Buxar | Apr 7, 2026 डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में लंबित कांडों के अनुसंधान में लगातार दिख रही सुस्ती और लापरवाही पर आखिरकार पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार द्वारा की गई समीक्षा रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बड़ा कदम उठाते हुए 15 दारोगाओं का तबादला कर दिया है। यह सूची सोमवार की रात्रि 8 बजे जारी हुई है।