नवगछिया: बाढ़ के पानी में डूबने से किशोरी की मौत
कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में बाढ़ में डूबने से 15 वर्षीय कविता कुमारी की मौत हो गयी. मृतका दिनेश शर्मा की पुत्री थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक का माहौल है. नवगछिया सीओ संतोष कुमार सुमन ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.