आगरा: GST के अधिकारियों ने कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, उच्चाधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए
Agra, Agra | Mar 20, 2025 राज्य वस्तु और सेवा कर के अधिकारियों के द्वारा कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया, अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के द्वारा अनैतिक मौखिक आदेश से अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है, वहीं अधिकारियों की प्रताड़ना से आहत होकर उनके 1 साथी अधिकारी ने आत्महत्या भी कर ली है, इसी को लेकर सभी अधिकारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।