सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के बाबा होटल के पास मैक्स बचाने के प्रयास में ट्रक ट्रेलर पेड़ से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त
Sasni, Hathras | Aug 7, 2024 कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे के बाबा होटल के पास 7 अगस्त बुधबार के दिन मैक्स बचाने के प्रयास में सासनी से अलीगढ़ को ओर जा रहा ट्रक ट्रेलर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे में दोनों वाहनों के चालक व परिचालक बाल बाल बच गए। ट्रक ट्रेलर के पेड़ टकराकर क्षतिग्रस्त होने के बाद मौके पर राहगीरों और खेतों में काम लोगों की भीड़ जुट गई।