सासनी: गांव जसराना के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार एक युवक का टूटा हाथ, शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
Sasni, Hathras | Aug 6, 2024 कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव जसराना के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार एक युवक का हाथ टूट गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली सासनी पुलिस ने युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली सासनी पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।