सासनी: इगलास रोड गंगाधाम कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
Sasni, Hathras | Aug 5, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गंगाधाम कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इगलास रोड गंगाधाम कॉलोनी में व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली सासनी पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।