जमुई: प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो जारी कर परिजनों से की परेशान नहीं करने की करने की अपील की।
Jamui, Jamui | Jun 29, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया में एक प्रेमी जोड़े ने भागकर मंदिर में शादी करने का दावा करते हुए सोमवार शाम 5 बजे के करीब सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। वीडियो में युवती ने अपना नाम छोटी कुमारी और युवक का नाम सुमन कुमार शर्मा बताते हुए अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही तथा परिजनों से परेशान नहीं करने की अपील की।