जमुई: बालडा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Apr 26, 2026 बलडा मोड़ के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा मृतक और घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया। रविवार की सुबह 9:00 बजे मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।