मानिकपुर: मानिकपुर के गांधीनगर में शराब के नशे में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से किया गया हमला, 7 पर कार्रवाई
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बीती बुधवार रात करीब 1 बजे दो पक्षों में शराब के नशे में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे, जिसमें तीन लोगों के सिर फूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और गुरुवार शाम 4 बजे 7 आरोपियों पर कार्रवाई की है ।