रतनी फरीदपुर: परसबिगहा थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी सहित दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में डिहुरी गांव निवासी जयराम यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में परसबिगहा थाना कांड संख्या 73/11 के कुर्की वारंटी शंकर शर्मा को बढ़ेता गांव स्थित घर से पकड़ा गया।