रायपुर में 25 करोड़ की रंगदारी मांगने का खुलासा, शोएब ढेबर गिरफ्तार
रायपुर में विदेशी मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर धमकी भरे व्हाट्सऐप संदेश मिले थे। आरोपी ने खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए प्रार्थी, उसके पुत्र अजीत और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने विदेशी नंबरों, मोबाइल कनेक्शन और डिजिटल इनपुट का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान शोएब ढेबर, निवासी खम्हारडीह, रायपुर के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 5 आईफो