नरहरपुर ब्लाक अंतर्गत दुधवा चौकी क्षेत्र के ग्राम मांडाभरी से नौ वर्ष पूर्व प्रार्थी शीतल राम कुंजाम ने गुम इंसान दर्ज कराया था। इसमें उसका बेटा सूकचंद कुंजाम 22 वर्ष दिनांक 27/6/2017 को साल्हेतोला जा रहा कह कर निकल गया था।जो वापस नहीं आया।जिसके रिपोर्ट पर तलाश जारी था।जिसे नौ वर्ष बाद नरहरपुर पुलिस के प्रयास से गुम युवक को बरामद कर परिजनों को सैपा गया।