बारां: बारां में नगर निकाय उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, वार्ड 13 में 53.96% और वार्ड 6 में 50.09% मतदान हुआ
Baran, Baran | Jun 8, 2025 बारां जिले में नगर निकाय उपचुनाव के दो सीटों पर मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 से शुरू हुई बारां नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में वार्ड पार्षद पद के लिए दो बूथ बनाए गए इस वार्ड में 1364 पंजीकृत मतदाताओं में से 736 मतदाताओं ने मतदान किया छीपाबड़ौद पंचायत समिति के वार्ड 6 के सदस्य पद के लिए 3212 मतदाताओं ने मतदान किया।