बारां: मऊ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Baran, Baran | Jun 8, 2025 मऊ रोड पर रविवार दोपहर दो बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार रानौदिया गांव निवासी महिला कौशल्या पत्नी लेखराज बैरवा व हिमांशु पुत्र लेखराज रामगढ़ से बाइक से गांव आ रहे थे तभी में रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।