पहाड़ी: कामां पुलिस ने 642 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान खूनीनहर पुलिया, सतवास-पालड़ी रोड पर पहुंची। इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में हाथ में प्लास्टिक की थैली लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह रास्ता बदलकर तेजी से जाने लगा, जिसको रोककर पूछताछ की गई।तलाशी लेने पर युवक के पास गांजा बरामद हुआ।गांजा 642 ग्राम निकला। शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी।