पंचकूला: मट्टावाला के नजदीक हुए सड़क हादसे में घायल बलौटी गांव के युवक की इलाज के दौरन हुई मौत
गांव बलौटी से पंचकूला दूध डालने के लिए जा रहे युवक का गांव मट्टावाला के नजदीक एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार गांव बलौटी निवासी लाल सिंह पंचकूला दूध डालने जा रहा था जैसे ही वो मट्टावाला के नजदीक पहुंचा तो सरकारी रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसे कोट स्थित अस्पताल लेकर जाया गया।