पंचकूला: मोरनी के मांधना में संदिग्ध हालत में युवक की मौत के बाद पुलिस टीम और फोरेंसिक के अधिकारी दुबारा जांच के लिए पहुंचे
मोरनी के मांधना में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने के बाद चंडीमंदिर पुलिस और फोरेंसिक के अधिकारी दोबारा से जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। चंडी मंदिर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों द्वारा हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था और इसको लेकर लगातार पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गम्भीरता से जांच जारी है