पंचकूला: बरवाला के सरकारी अस्पताल के प्रांगण में लगी भयानक आग, पेड़ पौधे जलकर राख, फायर ब्रिगेड मौके पर
बरवाला के सरकारी अस्पताल के प्रांगण में आज भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। बरवाला के अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर मोहित शर्मा से मेरी जानकारी अनुसार अचानक से अस्पताल के सामने खाली जगह पर आग लग गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। आग के कारण अस्पताल में लगे पेड़ पौधे जलकर राख हो गए।