पंचकूला: एमडीसी थाना पुलिस ने दुकान के बाहर खड़े स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला किया दर्ज
एमडीसी थाना पुलिस ने दुकान के बाहर खड़े स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी दुकान के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की थी, लेकिन जब सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं खड़ी थी । शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एमडीसी थाना पुलिस को दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल की तलाश शुरू कर दी है।