पंचकूला: इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में सरकारी कार्यालय के बाहर मैदान में लगी आग, बाहर खड़ी दो पुरानी गाड़ियां भी आग की चपेट में आई
इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के कार्यालय के बाहर मैदान के अचानक आग लगने से मचा हड़कंप ,आग की चपेट में आने से बाहर खड़ी दो पुरानी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।