पंचकूला: भाजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पंचकूला जिला मीडिया प्रमुख के पद पर अर्चना कपूर को नियुक्त किया
भाजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पंचकूला जिला मीडिया प्रमुख के पद पर अर्चना कपूर को नियुक्त किया है । भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद नियुक्ति की है । जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने विश्वास जताते हुए कहा कि अर्चना कपूर अपने इस नए दायित्व को पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन करेंगी।