बहादुरपुर: कोयल घाटी पर ट्रक लूट की वारदात नाकाम करने वाली बहादुरपुर पुलिस टीम सम्मानित
कोयल घाटी पर ट्रक लूट की वारदात को नाकाम कर दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने वाली बहादुरपुर थाना पुलिस की टीम को पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि एसपी ने बहादुरपुर थाना प्रभारी नीलम सिंह यादव सहित पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर उनके साहस और तत्परता की सराहना की।