फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के भुडिया तिराहे पर दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के भुडिया तिराहे पर दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। दबंगों ने रास्ते में रोक कर व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दि है।