गोवर्धन: गोवर्धन में CM के आह्वान पर महा-सफाई अभियान में चेयरमैन और ADM ने लगाई झाड़ू
प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर मंगलवार को गिर्राज जी की तलहटी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।जिसमें नगर पंचायत चेयरमैन और एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस महा-अभियान में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।