गभाना: चंडौस पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की साजिश करने वाली महिला समेत 2 को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चंडौस पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में युवक को फंसाकर उससे रकम ऐंठने की साजिश का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रंजिश के चलते टेंपो चालक को झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई गई थी।