मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
Moth, Jhansi | May 2, 2026 पूंछ थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक एक दिन पहले बारात में शामिल हुआ था। सुबह राहगीर की नजर पड़ने पर मामला सामने आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।