निर्मली: पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने निर्मली में नवनिर्मित सिविल कोर्ट भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन
अनुमंडल मुख्यालय निर्मली में शनिवार को नवनिर्मित सिविल कोर्ट भवन का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें न्यायिक पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य न्यायाधीश को गा