बांका: चुनावी जीत पर बांका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, मिठाई बांटकर किया जश्न
Banka, Banka | May 4, 2026 बंगाल, असम और पांडुचेरी में शानदार जीत तथा केरल और तमिलनाडु में वोट प्रतिशत में वृद्धि को लेकर बांका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सोमवार की शाम 5 बजे शिवाजी चौक बांका में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने किया।