नवरात्रि में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, खराब एवं एक्सपायरी सामग्री कराई गई नष्ट!
रायपुर में नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की।
🔹 3 प्रतिष्ठानों से बेसन, आटा, सूजी और साबूदाना सहित खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
🔹 फफूंद लगी एवं कालातीत 10 किलो बड़ी नष्ट कराई गई।
🔹 18 किलो मैदा और 27.5 किलो सूजी जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखी गई।
🔹 नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।
त्योहार पर खरीदारी करते समय खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट और पैकेट की स्थिति जरूर जांचें।
#Raipur #FoodSafety #खाद्य_सुरक्षा #नवरात्रि #Chhattisgarh
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
59 views | Raipur, Chhattisgarh | Oct 13, 2026