मटिहानी: मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने शामहो में अग्निपीड़ितों से की मुलाकात, 31 पीड़ितों को सहायता राशि किया प्रदान
मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने शामहो पहुंचकर अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान कुल 31 परिवार को 11-11 हजार रुपये प्रदान किया. इस मौके पर अंचलाधिकारी भी मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के शामहो में अग्निकांड हुई थी. पीड़ित परिवारों को मुआबजा प्रदान किया गया है.