मटिहानी: महमदपुर गौतम में पोल पर चढ़ा बिजली मिस्त्री करंट लगने से झुलसा, हालत गंभीर
बेगूसराय में बीते रात बिजली का करंट लगने से एक प्राइवेट मिस्त्री बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम गांव की है. घायल बिजली मिस्त्री की पहचान महमदपुर गौतम निवासी मदन पासवान के पुत्र संजय पासवान (35) के रूप में किया गया है.