मटिहानी: बहन को इंटरमीडिएट परीक्षा दिलवाने आ रही बड़ी बहन बखडडा में ई-रिक्शा से गिरकर हुई घायल, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
बहन को परीक्षा दिलवाने आ रही बड़ी बहन बखडडा में ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई. घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया. जहां इलाज किया जा रहा है. इस संबंध में बताया जाता है कि गोदरगामा गांव निवासी मिशा कुमारी जो इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही थी. उसका परीक्षा केंद्र बीपी हाई स्कूल में था. रिक्शा पर बैठी बड़ी बहन चलते ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई.