मटिहानी: मटिहानी BRC पर विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने बीआरसी भवन मटिहानी प्रदर्शन करतें हुए जमकर नारेबाजी की. शिक्षक नेता चिंटू कुमार ने बताया की अधिकारी के द्वारा शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है. विभिन्न तरह का तुगलकी फरमान जारी किया जा रहा है. उन्होंने कहा की समसक्षता परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों को हटाने का निर्णय गलत है.