मटिहानी: सैदपुर ऐमा में मुखिया पर लूटपाट करने और जानलेवा हमला करने का आरोप, घायल सदर अस्पताल में भर्ती
बेगूसराय में एक मुखिया पर अपने ही ग्रामीण से पुराने विवाद को लेकर घर एवं दुकान में लूटपाट करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर ऐमा वार्ड संख्या- 17 की है.