जानसठ: जानसठ तहसील के गाँव बिहारी गढ़ में अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर SDM ने चलवाया बुलडोजर, माफियाओं में मचा हड़कंप
जानसठ तहसील क्षेत्र के गांव बिहारीगढ़ में अवैध प्लाटिंग की सूचना पर पहुंचे SDM जानसठ सुबोध कुमार ने मंगलवार शाम 5:00 बजे के आसपास बनी अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलवा कर कार्यवाही की,बुलडोजर की अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही के दौरान भूमाफियाओं में मचा ह्ड़कंप,सरकार की नीतियों के तहत लगातार कार्यवाही अवैध कॉलोनीयों पर की जा रही है।