जानसठ: मीरापुर पुलिस ने दबिश के दौरान एक बदमाश को किया गिरफ्तार, मौके से तमंचा और कारतूस बरामद
मीरापुर पुलिस ने दबिश के दौरान एक शातिर बदमाश को सोमवार दोपहर 3:00 के आसपास गिरफ्तार किया गया, एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना मीरपुर पुलिस ने एक बदमाश अकबर उर्फ राजा को देसी तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है, पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।