जानसठ: मोरना क्षेत्र के छछरौली मार्ग पर बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, एक की दर्दनाक मौत और दूसरा घायल
भोपा क्षेत्र के मोरना छछरौली मार्ग पर शुक्रवार शाम 4:00 के आसपास तेज रफ्तार बाइक पेड़ सें टकराई जिसमे बाइक पर सवार एक युवक अंकित की मौके पर दर्दनाक मौत हुई तो वहीं दूसरा युवक सुमित गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए घायल को भर्ती कराया तो मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।