सरीला: गोहांड में संदिग्धावस्था में खेत में पड़ा मिला 36 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों ने लू लगने से मौत की जताई आशंका
करीला तहसील में जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में 36 वर्षीय एक युवक का शव खेत में पड़ा हुआ मिला है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।