हिसार: तोड़फोड़ पर 49 लोगों पर FIR, नशे से युवती की मौत, आरोपी कोर्ट में पेश
Hisar, Hissar | Jul 31, 2025 हिसार के राजगढ़ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में नशे की ओवरडोज से अंबेडकर बस्ती की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। युवती का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया गया है।पुलिस ने इस मामले में आज कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना और सिटी थाने में 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है जिसमें 49 लोगों को नामजद किया गया है।