चास: सेक्टर 12 मोड़ शराब दुकान में चोरी, CCTV तोड़कर फरार हुए चोर
Chas, Bokaro | Jun 4, 2026 बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 मोड़ स्थित एक शराब दुकान में बीती रात बड़ी चोरी हो गई।गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे बताया गया कि अज्ञात चोरों ने दुकान की शीट काटकर अंदर घुसे और महंगी शराब, बियर व नकदी लेकर फरार हो गए। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान के अंदर-बाहर लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए।घटना की सूचना पर दुकानदार पहुंचा और पुलिस को बताया।