पटना ग्रामीण: तेजस्वी का विजय सिन्हा पर निशाना: लालू जी को गाली देंगे तभी मीडिया में आएंगे
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिल्ली भगदड़ हादसे का हवाला देते हुए कहा है कि लालू यादव जी लाशों पर राजनीति करते हैं। अब इस पर रविवार की शाम करीब 4:00 बजे राबड़ी आवास के पास मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी को गाली देंगे तभी ये टीवी और अखबार में नजर आएंगे।