बुदनी: वारना और तवा बांध के गेट खुले, बुदनी समेत सभी नर्मदा घाटों पर अलर्ट
Budni, Sehore | Jul 29, 2025 संपूर्ण प्रदेश में लगातार हो रही बरसात के चलते सभी बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसको देखते हुए नर्मदा नदी से लगे तवा बांध और वारना बांध के गेट खोले गए है। तवा बांध के 9 गेट सात फीट तक खोले गए है जिसमें 1 लाख 24 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है,वही वारना बांध के 6 गेट खोले गए है।जिसका सीधा असर नर्मदा नदी के जल स्तर पर देखने को मिल रहा है।